Skip to main content

मेरे बिना

मेरे बिना
सूरज आता है क्या अब भी
धुप,क्या अब भी छनके आती है खिडकी से
गुदगुदा कर उठाती थी जो मुझे कराने जिन्दगी का एहसास
मुझे ना पाकर वहां,क्या लौट जाती है दबे पाँव

मेरे बिना
चाँद आता है क्या छत पर अब भी
चुपके-चुपके आता था जो हर रात
डालकर चाँदनी अपनीभर देता था,आखें सपनो से
बिस्तर खाली देखकर मेरासमेट लेता है क्या चाँदनी अपनी

मेरे बिना
माँ क्या फैलाती है अपना आँचल
बैठ जिसके तले,भुलता था सारी दुनिया को
वन्दना करके जिसकी ,ना डर था नास्तिक होने का
गोद मे ना पाकर मुझे निहारती है क्या
अपना आँचल सुनी आखों से

याकि
मिटा दिया सबने मुझे,अपनी यादों से
खो गये सब अपने-अपने कामो मे
सूरज उगने और दुबने मे
चाँद आने और जाने मे
माँ दुनियादारी मे

है विश्वास मुझे
कभी-कभार हीं सही
धुप होती होगी उदास
चाँद होता होगा निराशबिसुरती होगी माँ
मेरे बिना

I wrote this poem long back,and its going to published in a poem magzine called "Anmol Sangrah" very soon

Comments

  1. समय है...चाह या ना चाह कर भी क्या से क्या कर जाता है...वरना कौन माँ के गोद की शान्ति छोड़ कर जाना चाहे.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

तुम साथ थे हमारे

माना डगर कठिन था, मुसीबतो का घर था, लेकिन यहीं क्या कम था, तुम साथ थे हमारे तूफां उठा अचानक, दरिया में घिर गए थे, छूटा कहाँ किनारा, कुछ भी ना देख पाये, बिजली चमक के सहसा, दिखला, नये किनारे, तुम साथ थे हमारे माँगा कहाँ था हमने, सुरज की रौशनी को, अम्बर की चाँदनी को, लौटा दो, मुझे तुम मेरे, सारे छितिज़ अधूरे, तुम साथ थे हमारे ।

अन्धेरे मे

अन्धेरे मे खुद को, कोइ सम्भल्ता नही है, हवा खुद ही आती है, कोइ लाता नही है, आसमा मे चमकती, बिजली असहाय है, कड़क के गिरती है, कोई सम्भालता नहीं है, दुनिया के हर रूप से, उठ चुका है यकीं आज, आज तो इंसान को खुद पे भी यकीं आता नहीं है, जहर हाथों मे है, पर  कायर मर पाता नहीं है, जिंदगी से है नफ़रत, मौत से यारी कर पाता नहीं है | ~अभि  

चलना ही होगा

भ्रमित चिंतित हो या विचलित, ज़िन्दगी  के इस डगर पे, चलना ही होगा ए मुसाफिर धूल मिट्टी और कंकड़, राह  में कांटे भी होंगे, चाहे हस के चाहे रो के, सहना ही होगा ए  मुसाफिर मीत प्रीत और उपवन, राह में  मुस्कानें भी होंगी, दो घड़ी आराम करके, उठना ही होगा ए मुसाफिर हार जीत और यादे, राह में पीड़ा भी होगी, वेदना में लिप्त हो या, धैर्यता से मुस्कुरा के, बढ़ना ही होगा ए मुसाफिर जाड,ग्रीष्म और वसंत, राह में सावन भी होगा, बरखा कि कभी बूंद होंगी, मरुथल कि कभी रेत होगी, मंजिल कभी पास होगी, कभी, मंजिल कि बस प्यास होगी, आश से मन जब भरा हो, साँस तन में हो धड़कती, नापने आकाश कितने, तू अगर जो रुक गया तो, रह जायेंगे, कितने सपने अधूरे, चाहे दो पल छाँव में, नैनो को तू विश्राम दे ले, फिर तुझे उन्मक्त मन से, छितिज़ को छूना ही होगा,ए मुसाफिर।